रामकृष्ण परमहंस वार्ड को 55.61 लाख के विकास कार्यों की सौगात महापौर प्रीति सूरी और पार्षद शकुंतला सोनी की मौजूदगी में चार निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
रामकृष्ण परमहंस वार्ड को 55.61 लाख के विकास कार्यों की सौगात
महापौर प्रीति सूरी और पार्षद शकुंतला सोनी की मौजूदगी में चार निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
कटनी। जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में नगर निगम द्वारा विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड में 55.61 लाख रुपये की लागत से होने वाले चार विकास कार्यों का भूमिपूजन कन्याओं के शुभ हस्तों से किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
इन कार्यों में मंगलनगर में पुलिया के पास 20.49 लाख रुपये से नाली निर्माण, मुस्लिम बस्ती में 14.17 लाख रुपये से सीसी रोड, मस्जिद के पास विभिन्न स्थानों पर 5.33 लाख रुपये से डामरीकरण तथा मेन रोड से लालजी शर्मा के घर तक एवं अन्य स्थानों पर 15.62 लाख रुपये से डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण शामिल है।
महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि कटनी का हर नागरिक उनका परिवार है और शहर के प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला सोनी ने विकास कार्यों के लिए महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य सुरेंद्र गुप्ता, सपना सरावगी, पार्षद वंदना यादव, रेखा तिवारी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष कैशलेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।