ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम व आईटीआई कक्षाएं शुरू करने की मांग, NSUI ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 10 दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, छात्र हित में तत्काल कार्रवाई की उठाई मांग

0

ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम व आईटीआई कक्षाएं शुरू करने की मांग, NSUI ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
10 दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, छात्र हित में तत्काल कार्रवाई की उठाई मांग
कटनी।। जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू किए जाने तथा आईटीआई की कक्षाएं संचालित कराने की मांग को लेकर NSUI ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन NSUI जिलाध्यक्ष अजय खटिक की उपस्थिति में सागर शुक्ला एवं अवध यादव के नेतृत्व में सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से छात्र संगठन ने मांग की कि ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर विषयों की पढ़ाई प्रारंभ की जाए तथा आईटीआई की कक्षाएं भी संचालित की जाएं, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख न करना पड़े।
NSUI जिलाध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं होने से छात्र-छात्राओं को आर्थिक और शैक्षणिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से विद्यार्थियों के हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो NSUI छात्र हित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता ‘गोलू’, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, कमलेश रजक, सत्यम द्विवेदी, सौरभ पांडे, प्रमोद कहार, अतुल त्रिपाठी, राहुल पटेल, शिव नामदेव, राधा पटेल, मुस्कान काछी, सपना काछी, सोनम यादव, अंजली बर्मन, शालिनी लोधी, साक्षी, अनामिका, शैलेश लोधी, रिचा काछी, काजल साहू, रिया लोधी, ज्योति लोधी, शानू काछी, गीता रजक, साधना लोधी, सुमित लोधी, रोहित काछी, अमित पटेल, साहिल काछी, लक्ष्मी लोधी, अनिमेष यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!