स्वास्थ्य एवं पोषण पर छात्राओं-अभिभावकों से सीधा संवाद विशेषज्ञ डॉ. देवजी पाटिल ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार और जागरूकता को बताया जरूरी

0

स्वास्थ्य एवं पोषण पर छात्राओं-अभिभावकों से सीधा संवाद
विशेषज्ञ डॉ. देवजी पाटिल ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार और जागरूकता को बताया जरूरी
कटनी।। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वास्थ्य एवं जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य सेमिनार आयोजित किया गया। बैंगलोर से आए मेडिकल डॉक्टर एवं पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. देवजी पाटिल ने दोनों सत्रों में प्रतिभागियों से सीधा संवाद कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जानीं और आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
प्रथम सत्र एमआईसी हॉल में केसीएस स्कूल की छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में हुआ, जबकि दूसरा सत्र स्वामी विवेकानंद सभागार में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में आयोजित किया गया।
डॉ. पाटिल ने पोषण को बेहतर स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए संतुलित एवं पोषक आहार लेने, दिनचर्या पर ध्यान देने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। प्रतिभागियों ने भी अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाएं एवं समस्याएं साझा कीं, जिनका विशेषज्ञ ने समाधानपरक मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमायुक्त तपस्या परिहार, मेयर-इन-काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, उपायुक्त प्रियंका झारिया सहित निगम अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल प्राचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed