जनता की बात, महापौर के साथ….सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश शिकायत नहीं, समाधान पर जोर

0

जनता की बात, महापौर के साथ….सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिकायत नहीं, समाधान पर जोर
कटनी। नगर निगम कार्यालय में आयोजित महापौर जनसुनवाई में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने नागरिकों की समस्याएं और सुझाव गंभीरता से सुने। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपने-अपने वार्ड से जुड़े मुद्दे महापौर के समक्ष रखे।
महापौर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और लंबित मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए।
महापौर ने कहा कि जनसुनवाई नागरिकों और नगर निगम के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। नागरिकों से मिलने वाला फीडबैक शहर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए निगम स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed