ITI गौरेला में एम.एस.एम.ई. के लिए जिला स्तरीय उद्यमता विकास कार्यक्रम का आयोजन – RAMP योजना द्वारा

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही —

जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम(MSME) क्षेत्र के विकास एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से जिला-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही(छ.ग.) स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दिनाँक दिनाँक 23.04.2026 से 06.05.2026 तक कुल 10 दिवस का उद्यमता विकास कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। यह RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अन्तर्गत किया गया जिसका उद्देश्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत व्यवसायिक विचारधारा वाले युवा उद्यमी विद्यार्थियों को नये व्यवसाय, उत्पाद एवं सेवा के क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं, तकनीकि सुधार, बाजार, अवसर एवं वित्तीय सहायता से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य दिलीप सिंह आर्मो एवं संस्था में कार्यरत शिक्षकों के सहयोग से किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने (MSME) द्वारा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के विकास एवं क्षेत्र में (MSME) योजना द्वारा बेरोजगार युवकों को रोजगार में दिये जा रहे सहयोग को समझाते हुये बताया कि त्।डच् योजना द्वारा संचालित उक्त कार्यक्रम से व्यवसायिक विचारधारा वाले युवा उद्यमी विद्यार्थियों को नये व्यवसाय व अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रमें RAMP योजना द्वारा (MSME) क्षेत्र से संबंधित प्रमुख नीतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिसमें MSME की परिभाषाए, उद्यम पंजीकरण प्रक्रिया तथा राज्य एवं केन्द्र द्वारा वित्त, बाजार, एवं सेवा के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का विवरण प्रतिभागियों को विस्तार से समझाया गया। उद्यमिता विकास, व्यवसाय प्रबंधन और वित्तीय सुलभता के सभी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुये डिजिटल सक्षमता, ई-कॉमर्स एवं मार्केटिंग प्लेटफार्म के उपयोग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। व्यवसाय संचालन में जोखिम प्रबंधन, व्यापार निरंतरता सुनिश्चित करने के उपायों के साथ महिला उद्यमियों, स्व सहायता समूहों तथा कारीगर समूहों के लिये उपलब्ध विशेष सहायता की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के अंत में सफल उद्यमियों का परिचय देते हुये उद्यमियों को आने वाले समस्या के समाधान के उपाय बताये गये।

दिनांक 29.04.2026 को कार्यक्रम में जिले के क्षेत्रिय प्रबंधक महोदय सम्मिलित होकर बैकों द्वारा दिये जा रहे वित्त की जानकारी साझा कर व्यवसायिक विचारधारा वाले उद्यमियी विद्याथियों को बैंक से संबंधित सभी चुनौतियों के समाधान में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में मास्टर ट्रेनर पीताम्बर सिंह राठौर द्वारा प्रतिभागियों को उपयोगी, प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी हेतु Choice Consultancy Services Pvt. Ltd. की ओर से प्राचार्य दिलीप सिंह आर्मो, शिक्षक अरविंद पाण्डेय, सुरेन्द्र चतुर्वेदी जी एवं सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद प्रकट कर कार्यशाला का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed