जिला व्यापारी संघ का 5 दिवसीय बंद का निर्णय, बैठक में हुई सहमति

0

www.halehulchal.com #9826550631.

शहडोल। जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, शनिवार को एक साथ लगभग 59 मामले सामने आये, वहीं रविवार की दोपहर लगभग 54 कोरोना पॉजीटिव लोगों की सूची फिर सामने आई। वहीं मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है, कोरोना के संक्रमण से अब कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है, जो शेष रह गया हो। रविवार को आई रिपोर्ट में चिकित्सक सहित पुलिस और व्यापारी से लेकर कामकाजी महिलाएं व युवा तक इस सूची में रहे।

व्यापारी संघ का निर्णय
रविवार को जिला व्यापारी संघ शहडोल सहित बुढ़ार, धनपुरी सहित अन्य क्षेत्रों के व्यापारी संघों के जिम्मेदारों ने मिलकर बैठक का आयोजन किया और इसमें जिले में लगातार भयावक होती कोरोना की स्थिति पर चर्चा की गई, व्यापारियों ने एक मत से यह तय किया कि आगामी 16 सितम्बर बुधवार से 20 सितम्बर रविवार तक अपनी-अपनी दुकानें बंद रखेंगे, हालाकि इस दौरान सुबह 7 बजे से 11 बजे तक सब्जी व फल की दुकाने खुली रहेंगी, वहीं दवा दुकाने इस दायरे से बाहर रहेंगी।

स्वयं को सुरक्षित रखने की अपील
व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को लेकर चिंता जताई, वहीं आमजनों से खुद को सुरक्षित रखने, घरों से कम से कम निकलने के साथ ही व्यापारियों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किये गये, जिसमें दुकानों पर सोशल डिस्टेसिंग के अलावा सेनिटाइजर व मॉस्क के उपयोग पर भी जोर दिया गया। इस दौरान अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, महामंत्री प्रकाश ओचानी, बुढार व्यापारी संघ के अध्यक्ष कैलाश सिंघानिया, धनपुरी व्यापारी संघ अध्यक्ष अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष मनोज सराफ, राजेश गुप्ता, सी. एम. मिहानी, सुशील छाबरा, लक्ष्मी चंद बजाज, जसवीर सिंह, सुशील सिंघल ( सी.ए.), गोपाल सराफ, अजय चपरा, किशन सनपाल, अज़ीम खान, लखन पाण्डेय, सैलेश ताम्रकार, सुनील गुप्ता, सुरेश जेठानी, प्रदीप गुप्ता , देवेंद्र ठारवानी, अमित गुप्ता (बंटी), ऋतुराज गुप्ता, राजेश सोनी, राजेंद्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता (सोहागपुर), अजय रोहरा, राजू जैन, नरेश जैन एवं कई अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

बुढ़ार व्यापारी संघ ने भी सर्वसम्मति से पारित किया फैसला

 अभी से कुछ देर पहले बुढ़ार स्थित सिंधी धर्मशाला में व्यापारी संघ की बैठक आहूत की गई, जिसमें व्यापारी संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित दर्जनों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से शहडोल में लिए गए निर्णय को बुढ़ार में भी लागू करने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed