रोजगार मेले में 8 युवाओं को मौके पर मिले नियुक्ति पत्रकलेक्टर ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, युवाओं का किया उत्साहवर्धन

0

 

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 22 जुलाई 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थानों ने भाग लिया। रोजगार मेले में चार निजी संस्थानों द्वारा प्राप्त 210 रिक्त पदों के विरुद्ध 105 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार उपरांत प्रारंभिक रूप से 60 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिनमें से अंतिम रूप से 22 अभ्यर्थी चयनित हुए। इनमें से 8 चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार मेले के दौरान ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

रोजगार मेले के समापन अवसर पर कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने अंतिम रूप से चयनित 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया तथा कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे एवं डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पांडेय भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!