रामप्रसाद ओटावी का भावभीनी विदाई समारोह सम्पन्न
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही
शिक्षा जगत के लिए गौरव एवं प्रेरणा स्वरूप वरिष्ठ शिक्षक श्री रामप्रसाद ओटावी जी (प्रधान पाठक) शास. कन्या प्राथमिक शाला चंगेरी, संकुल-परासी, वि.ख.-मरवाही, जो 39 वर्ष की लंबी, उत्कृष्ट एवं गौरवशाली शासकीय सेवा पूर्ण कर दिनांक 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इस अवसर पर उनका सम्मान एवं विदाई समारोह दिनांक 28 अप्रैल 2026 को अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्री ओटावी जी का परिवार, विद्यालय परिवार, संकुल परासी के समस्त शिक्षक , विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की पूजा एवं वंदना से किया गया I श्रीमती शिवकुमारी सिंह मैडम द्वारा श्री ओटावी सर का संक्षिप्त जीवनी बताया गया I श्री सुभाष चन्द्र सिंह दीक्षित (पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक), श्री सुदर्शन केवट (व्याख्याता), श्री के. एल. गुप्ता. (प्र.पा.), श्री जी. एस. गौलिया (प्र.पा.), श्री राजेश कुमार ध्रुव (सीएसी परासी), श्री गोपाल प्रजापति (प्र.पा.), श्री गौतम सिंह मनहर (सीएसी बरौर), श्री सहसराम केवट (शिक्षक), सुश्री राधा सिंह (सरपंच ग्राम पंचायत चंगेरी), श्री पंचराम केवट (सशि), श्री नारायण केवट (अध्यक्ष SMC), श्री अमरनाथ केवट (भूतपूर्व सरपंच चंगेरी) एवं कार्यक्रम संचालनकर्ता श्री संतोष प्रजापति (शिक्षक) सभी वक्ताओं ने श्री ओटावी जी के अनुशासित कार्यशैली, सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा क्षेत्र का प्रेरणास्रोत बताया।
अपने सेवाकाल में श्री ओटावी जी ने शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक एवं संस्कारात्मक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन से अनेक विद्यार्थी जीवन में उच्च पदों पर पहुंचकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं।
कार्यक्रम में श्री ओटावी जी को संकुल परिवार की ओर से श्रीफल, शाल, धार्मिक ग्रन्थ भगवत गीता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनके परिवार में माता जी एवं श्रीमती ओटावी जी को भी श्रीफल, शाल से सम्मानित करते हुए उन सभी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भावुक वातावरण में श्री ओटावी जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
अंत में श्री राजेश कुमार ध्रुव सीएसी परासी, द्वारा कार्यक्रम में शामिल श्री नरेन्द्रपाल पैकरा सीएसी निमधा, श्रीमती शायका परवीन सीएसी धनौरा, श्री प्रदीप कुमार खुसरो सीएसी मनौरा, श्री लोभन प्रसाद (कैवर्त उवशि) श्रीमती रानू केवट SMC उपाध्यक्ष, संकुल परासी के समस्त शिक्षक श्री मंजीत कुमार मराबी, श्री सुखी राम पुरी, श्री विनोद कुमार प्रधान, श्री दीनचंद प्रजापति, श्री योगेन्द्र दीक्षित, मो. कादिर मलिक, सुश्री द्वारिकाबती केवट, श्री मृगेंद्र सिंह राणा, श्रीमती स्मृति मानिकपुरी, श्रीमती रीना पोट्टाम, श्री विनय कुमार राय, श्री दुर्गेश कुमार यादव, श्रीमती कुसुम उरेती, श्री प्रशांत कुमार राय, श्री गीत लाल बैगा, श्री गोंदिल प्रसाद यादव एवं गणमान्य नागरिक श्री विजय केवट, श्री बिहारी लाल एवं पालको तथा बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया I