Good Job ? अनूपपुर जिले के कोतमा का बदमाश गोहपारू में चोरी की बैटरियों के साथ गिरफ्तार

0

गिरोह बनाकर संभाग भर में करते थे बैटरी चोरी

गोहपारू पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

53 नग बैटरी व बोलेरो वाहन जब्त

(शुभम तिवारी-7879308359)

शहडोल। संभाग भर में मोबाइल टॉवरों में बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का गोहपारू पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एक ही वाहन में सवार होकर चिन्हित स्थान के लिए रात में निकलते और चोरी कर फरार हो जाते, लेकिन पुलिस ने वारदात की रात चोरों को खदेड़ा जिस पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि जिले में एक बैटरी चोर गिरोह सक्रिय था जो मोबाइल टावरों में चोरी घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते थे, जिनका फर्दाफाश करने में सफलता मिली है।

एक गिरफ्तार, चार फरार

गोहपारू थाना क्षेत्र के भुरसी गांव में लगे आइडिया एवं एयरटेल टॉवर से बैटरी चोरी होने की घटना सामने आई, फरियादी अमित मिश्रा पिता ललन मिश्रा निवासी निगवानी ने बताया कि 13 अक्टूवर की रात अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर जंगल की ओर भाग निकले, जिसके बाद फरियादी ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने आरोपियों को खदेड़ा तो बोलेरो वाहन से सवार आरोपी झल्लू सोनी उर्फ सत्यनारायण सोनी पिता पंचमलाल सोनी निवासी दर्रीटोला(कोतमा) को वाहन क्रमांक एमपी 04 बीसी 0802 सहित घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है वही गिरोह के अन्य सदस्य लवकुश पटेल उर्फ कल्लू पटेल निवासी लमाटोला कोतमा, सुरेश बैगा निवासी सिंदूरी (अनूपपुर), कात्या बैगा निवासी सिंदूरी (अनूपपुर), गोटिया उर्फ अमर सिंह निवासी रउला (अनूपपुर) अभी फरार है।

53 नग बैटरी व 06 लाख का मशरूका जब्त

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से 53 नग बैटरी सहित 06 लाख का मशरूका जब्त किया गया है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से ताला काटने का कटर, 02 नग लोहे का सब्बल, कॉपर वायर के अलावा अन्य औजार जब्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है पुलिस को शक है कि आरोपियों से कई अन्य अपराधों के संबंध में खुलासा हो सकता है एवं भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद होने के आसार है।

20 वर्षो से यही काम

पुलिस के शिकंजे में कैद आरोपी ने बताया कि वह चोरी की घटना को बीते 20 वर्षो से अंजाम देता है आ रहा है इस काम मे उसके कई अन्य साथी भी शामिल है, वारदात से पहले बाकायदा स्थान चिन्हित किया जाता है इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से चार पहिया वाहन में सवार होकर साथियों के साथ चोरी करते है। आरोपियों ने बताया कि जिले के खैरहा, गोहपारू, कोतवाली थाना क्षेत्र के अलावा अनूपपुर के भालूमाड़ा, राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्रों में लगे मोबाइल टावरों से बैटरी पार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले बैटरी निकाल कर किनारे किसी सुरक्षित स्थान में रख देते थे और पीछे से कुछ साथी बोलेरो में आकर बैटरी को वाहन में लोडकर कोतमा के आसपास कबाड़ियों को बेंच देते थे।

इनकी रही भूमिका

उक्त मामले के खुलासे में पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह के निर्देशन में व थाना प्रभारी के अगुवाई में आरक्षक रोहित यादव एवं आरक्षक रंजन राय द्वारा आरोपी को पकड़ने व चोरी की बैटरी बरामद करने में महत्तपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा टाने में पदस्थ एएसआई नागेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र तिवारी, साहब सिंह, आरक्षक सुरजीत जाट, आलोक सिंह, गिरिराज कंसाना, हरदेश भदैरिया, विकास दुबे की विवेचना में भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!