परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलों का परचम, निजी स्कूल पीछे,रिजल्ट में दिखा उत्कृष्ट प्रदर्शन
परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलों का परचम, निजी स्कूल पीछे,रिजल्ट में दिखा उत्कृष्ट प्रदर्शन
कटनी।। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में इस बार शासकीय स्कूलों ने निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है।
जिले के शासकीय स्कूलों का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 84.42 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि निजी एवं अशासकीय स्कूलों का परिणाम 74.56 प्रतिशत रहा। इस तरह सरकारी स्कूलों ने 9.86 प्रतिशत की बढ़त हासिल करते हुए स्पष्ट रूप से बढ़त बनाई है।
इसी तरह कक्षा 12वीं में भी शासकीय स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा। सरकारी स्कूलों का परिणाम 81.72 प्रतिशत रहा, जबकि निजी स्कूलों का परिणाम 73.96 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस प्रकार कक्षा 12वीं में भी शासकीय स्कूलों ने 7.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजी मार ली।
शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था, शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का यह सकारात्मक परिणाम है। जिले में इस उपलब्धि को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।