छात्र-छात्राओं नें किया का कमाल 10वीं में शानदार उछाल, राज्य औसत से बेहतर रिजल्ट शिक्षा में चमका जिला 84% से ज्यादा परिणाम, प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन

0

छात्र-छात्राओं नें किया का कमाल 10वीं में शानदार उछाल, राज्य औसत से बेहतर रिजल्ट शिक्षा में चमका जिला 84% से ज्यादा परिणाम, प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन
कटनी।। जिले ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले ने उल्लेखनीय छलांग लगाई है, वहीं बारहवीं में भी परिणाम राज्य औसत से बेहतर रहा है।
भोपाल स्थित समत्व भवन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणामों के अनुसार, जिले का कक्षा 10वीं का परिणाम इस वर्ष 84.42 प्रतिशत रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.29 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि के साथ जिले ने प्रदेश में 11वां स्थान प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष 17वीं रैंक थी।
वहीं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 79.58 प्रतिशत दर्ज किया गया है। हालांकि यह पिछले वर्ष के 82.39 प्रतिशत से कुछ कम है, फिर भी राज्य के औसत 76.01 प्रतिशत से बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 27वां स्थान हासिल किया है।
विशेष बात यह है कि दोनों ही कक्षाओं में जिले का प्रदर्शन राज्य औसत से बेहतर रहा है। कक्षा 10वीं में जहां प्रदेश का औसत परिणाम 73.42 प्रतिशत रहा, वहीं कटनी ने लगभग 11 प्रतिशत अधिक अंक हासिल कर श्रेष्ठता साबित की। इसी तरह 12वीं में भी जिले ने राज्य औसत से 3.57 प्रतिशत अधिक परिणाम दिया है।
इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन की योजनाबद्ध तैयारी को अहम माना जा रहा है। कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा नियमित समीक्षा बैठकों के साथ-साथ ‘सक्सेस 3.0’ अभियान के तहत छात्रों को परीक्षा पूर्व विशेष तैयारी कराई गई, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
कलेक्टर ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने असफल छात्रों को भी निराश न होने की सलाह देते हुए कहा कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जिले ने इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए प्रदेश में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed