सार्वजनिक धर्मशाला में प्रशासन को चुनौती देते अवैध कब्जाधारी

0

ब्यौहारी। सार्वजनिक धर्मशाला के अबैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद! मोबाइल से फोटो खीचने पर प्रतिनिधि के साथ गाली गलौज और मारपीट कर मोबाइल छीना!

मामले पर पर्दा डालने पुलिस को गुमराह कर पुत्रबधू से पत्रकार पर अनर्गल आरोप लगा करा रहा थाने मे झूठी.शिकायत!

 

नगरीय क्षेत्र में रीबा शहडोल मुख्यमार्ग के किनारे मार्तण्डगंज में बने सार्वजनिक धर्मशाला के चारो तरफ भूमाफिया ने अपना अबैध कब्जा कर पूरे धर्मशाला का बजूद ही समाप्त कर दिया। क्षेत्र के एक मात्र धर्मशाला में पिछले 40सालों से अशोक पांडे पिता कामता पांडे काबिज रह दुकान चलाता था। दुर्घटना में बिकलांग होने के बाद मुख्यसड़क की तरफ का एक कमरा अरुण गुप्ता पिता रामचंद्र गुप्ता को किराये पर अशोक पांडे ने दिया। जहां अरुणगुप्ता द्वारा फोटोकॉपी की दुकान चलाई जाने लगी। कुछ दिनों के बाद अरुण गुप्ता ने उक्त मकान को हडपने की नियत से उसमें विस्तार कर निर्माणकार्य कराने लगा। जिसकी शिकायत अशोक पांडे के द्वारा उस समय थाने में दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच विवादित स्थल को लाक कर ताला लगा दिया। और मामले को एसडीएम कोर्ट भेज दिया। तब से धर्मशाला के उस भाग में पुलिस का ही ताला लगा रहा। इस घटना को लगभग 1 वर्ष से अधिक समय बीत चुका। तहसील के एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन मामले में आज जब पीछे की तरफ धर्मशाला के अन्दर सें दरबाजे में पुलिस द्वारा लगाये गये ताले को तोड़कर अरुणगुप्ता अन्दर ही अन्दर निर्माण कार्य करा रहा था। जिसकी सूचना फरियादी अशोक पांडे के अलावा आसपास के रहबासियों ने थाना पहुंच थानाप्रभारी को मौखिक रुप में दी। लेकिन अरुणगुप्ता ने अपनी दबंगई के चलते काम बन्द नही किया। मामले में एसडीएम कोर्ट से स्थगन भी है। जिम्मेदारों से सांठगांठ कर पैसों के बल पर पिता और पुत्र पूरी दबंगई के साथ विकंलाग ब्राह्मण के एक मात्र जीविकोपार्जन के माध्यम को हडपने साजिश के तहत प्रयास कर रहे है। जब इस सम्बंध की जानकारी प्रतिनिधि को विकलांग फरियादी अशोक पांडे व आसपास के लोगों से मिली तो मौके पर पहुंच पीछे की तरफ जहां लगे लोहे के दरबाजे का ताला तोड़ अरुणगुप्ता व पुत्र विक्की गुप्ता अन्दर कुछ काम करा रहे थे। दरबाजा भीतर से बन्द था।जिसकी मोबाइल से फोटो लेने लगा।

 

 

धर्मशाला के विवादित स्थल में बाहर सटर में और पीछे के गेट में निर्णय होने तक तालाबंदी निवर्तमान थानाप्रभारी प्रदीपदुवेदी स्थानीय लोगों के समक्ष पंचनामा के साथ कार्यवाही कर प्रकरण राजस्व न्यायालय को भेजा था। मामला अभी भी बिचाराधीन होने के बावजूद अचानक पीछे के दरबाजे का ताला तोड़ कब्जा करने की मिली शिकायत पर वहां पहुंचा तो भीतर से अरुणगुप्ता पिता रामचंद्र गुप्ता उसका लड़का विबेकगुप्ता विक्की पिता अरुणगुप्ता और एक अज्ञात व्यक्ति जो काली सर्ट पहनें था। मुझे गाली देते हुऐ मेरे साथ मारपीट करने लगे और मेरे हाथ से मोबाइल छीन मुझे धक्का देते हुऐ बाहर धकेल दिया मुझे भद्दीभद्दी गाली देते हुऐ पत्रकारिता घुसेड़ने और हाथपैर तोडने की धमकी देते हुऐ। मेरे साथ तीनों ने मिलकर मारपीट की। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीचबचाव कर मेरा मोबाइल मुझे दिलाया। जिसके बाद इस घटना की जानकारी थानाप्रभारी अनिलपटेल और एसडीओपी भविष्य भास्कर तथा एसडीएम प्रिंयासी भंवर को मोबाइल पर दिया। टेंटहाउस,व बारातघर संचालक अरुण गुप्ता और उसके पुत्र विक्कीगुप्ता के हौंसले इतने बुलंद है। कि थानाप्रभारी के मना करने के बाद भी विबादित स्थल पर जबरन ताला तोड़ अबैधकब्जा कर भीतर काम करा रहा था। विकलांग व असहाय ब्राह्मण अशोकपांडे के अनुरोध पर स्टारसमाचार व राजएक्सप्रेस दैनिक समाचारपत्र के स्थानीय प्रतिनिधि सतीश कुमार तिबारी मौके पर अपने मोबाइल से फोटो खीचने लगे तो अबैध कब्जाधारी तीन लोग अरुण विक्की और एक अज्ञात व्यक्ति मिलकर मारपीट और छीना झपटी कर दहशत फैलाने लगे। जिसकी एक छोटी सी वीडियो भी प्रतिनिधि ने बनाई। जिसमें सब कुछ साफ साफ प्रतीत होती है।

अगले दिन आरोपियों ने मनगढ़ंत घटना की रचना कर थाने में प्रतिनिधि के विरुद्ध झूठी शिकायत करने पहुंच गए। धर्मशाला के विवादित स्थल पर दबंगई के साथ कब्जा करने बाले मामले को उलझाने की नियत से अरुणगुप्ता अपनी पुत्र बधु बिवेक उर्फ विक्की गुप्ता की धर्मपत्नी को लेकर थाने आया और प्रतिनिधि के विरुद्घ महिला को ढालबना झूठा मामला दर्ज कराने का दबाब बनाता रहा।अरुणगुप्ता उसका पुत्र विक्कीगुप्ता भाई प्रमोदगुप्ता व सागिर्द लल्लूलाल बानी के साथ पुलिस पर दैनिक समाचारपत्र के प्रतिनिधि सतीशतिबारी पर झूठा मामला दर्ज करने दबाब बना बास्तविक मामले में पर्दा डाल प्रशासन को चुनौती देते हुऐ गुमराह कर रहा है।

 

आरोपियों के द्वारा प्रशासन को गुमराह कर धर्मशाला के प्रतिबंधित स्थल का ताला तोड़ उस पर कब्जा करने का प्रयास किया। प्रतिनिधि के द्वारा समाचार संकलन के लिए विवादित स्थल की फोटो लेने का प्रयास किया जा रहा था तभी आरोपियों ने गाली गलौज व मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। मौके में आसपास के लोग मौजूद रहे।। अभी तक किसी भी पक्ष की एफ आई आर दर्ज नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!