माता जी स्वर्गीय श्रीमती त्रिवेणी दुबे जी की स्मृति में दुबे परिवार ने नगर पालिका को भेंट किया ‘त्रिवेणी स्वर्ग रथ’

0

तेरहवीं कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

 

गौरेला। नगरपालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे की माता स्वर्गीय श्रीमती त्रिवेणी दुबे की तेरहवीं का कार्यक्रम आज श्रद्धा एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दुबे परिवार ने अपनी दिवंगत माता की स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा जरूरतमंद परिवारों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद गौरेला को एक शव वाहन भेंट किया। इस वाहन को ‘त्रिवेणी स्वर्ग रथ’ नाम दिया गया है।

 

तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान पर दुबे परिवार के मुखिया राकेश दुबे एवं श्रीमती एकता दुबे, मुकेश दुबे एवं श्रीमती ज्योति दुबे, सिद्धार्थ दुबे एवं श्रीमती अनन्या दुबे, आयुष दुबे, कौस्तुभ दुबे तथा श्यामांतक दुबे द्वारा शव वाहन की चाबी छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के करकमलों से ‘त्रिवेणी स्वर्ग रथ’ नगरपालिका परिषद गौरेला के एल्डरमैन रामप्रकाश ठाकुर को सौंपा गया। दुबे परिवार की इस पहल को दिवंगत माता के प्रति श्रद्धांजलि के साथ-साथ समाजसेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। शव वाहन के नगरपालिका को उपलब्ध होने से नगर एवं आसपास के जरूरतमंद परिवारों को अंतिम यात्रा के लिए सुविधा मिल सकेगी।

 

 

प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 

कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय श्रीमती त्रिवेणी दुबे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

विभिन्न जिलों से पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक

 

तेरहवीं कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जीपीएम पुलिस अधीक्षक मनोज खेलारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिश्रा, टीआई सौरभ सिंह, कोटा से भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप जूदेव, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर, मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, भाजपा बिलासपुर जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, रतनपुर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष लवकुश कश्यप, कोरबा के पूर्व महापौर जोगेश लांबा, बिलासपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जीपीएम जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, पेंड्रा नगरपालिका परिषद अध्यक्ष राकेश जलान, भाजपा जीपीएम जिलाध्यक्ष लालजी यादव, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री मनोज गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक शर्मा, कुलदीप सिंह धीरज गोविंद अग्रवाल, प्रथमेश नगायच , तापस शर्मा ,किशन ठाकुर , राकेश दीक्षित,अरूण तिवारी एल्डरमैन पेंड्रा, मनीष श्रीवास, जीवन सिंह राठौर,नीरज जैन, कन्हैया राठौर गौरेला के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमोल पाठक, श्रीमती राखी सिंह गहलोत, सचिन जैन, दुर्गेश यादव, आशीष गुप्ता, अंकुर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मनेंद्रगढ़ एवं कोरबा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और दुबे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

माता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ने की पहल

 

नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने बताया कि दिवंगत माता की स्मृति में सार्वजनिक उपयोग के लिए शव वाहन समर्पित कर  श्रद्धांजलि को जनसेवा का स्वरूप दिया है। ‘त्रिवेणी स्वर्ग रथ’ के माध्यम से यह स्मृति नगरवासियों के जीवन से जुड़ी रहेगी और जरूरतमंद परिवारों के लिए कठिन समय में सहारा बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed