जल प्रबंधन एवं शिकायत निवारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश*

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 20 अप्रैल 2026/कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के निर्देशानुसार जिले में सूखे अथवा कम जल आवक क्षमता वाले जल स्रोतों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा हाइड्रोफ्रेक्चरिंग कार्य कराया गया है। हाइड्रोफ्रेक्चरिंग के बाद जल स्रोतों का जल स्तर बढ़ गया है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं। विभाग द्वारा निरंतर हैंडपंपों का संधारण कार्य किया जा रहा है। यदि किसी भी ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल से संबंधित कोई भी समस्या हो, तो वे गौरेला क्षेत्र के लिए मोबाइल नंबर 9301576591, पेण्ड्रा क्षेत्र के लिए मोबाइल नंबर 9399359993 और मरवाही क्षेत्र के लिए मोबाइल नंबर 9907953677 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *