मंडी संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश, अवैध भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई

0

गिरीश राठौर

मंडी संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश, अवैध भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई

अनूपपुर/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में कृषि उपज मंडी के कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडी संचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि उपज मंडियों की नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जाए। इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार एवं मंडी सचिव–निरीक्षक का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर हाट बाजार, मंडी स्टाफ तथा खाद्यान्न आवक से जुड़ी आवश्यक जानकारियों का आदान-प्रदान किया जाए।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी गोदामों में यदि अवैध खाद्यान्न भंडारण की कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

आगामी महुआ संग्रहण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने चिन्हित गोदामों के पर्यवेक्षण हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी से जुड़े विषयों पर व्यापारियों से चर्चा के लिए एसडीएम द्वारा प्रत्येक माह कम से कम दो मंडी बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रभारी मंडी सचिव, मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed