कॉम्बिंग गश्त एवं रोड पेट्रोलिंग के दौरान कुठला पुलिस ने पकड़ा गांजा

0

कॉम्बिंग गश्त एवं रोड पेट्रोलिंग के दौरान कुठला पुलिस ने पकड़ा गांजा
कटनी।। कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में टीम गठित की ताबड़तोड़ कार्यवाहियाँ की गई । जिसमें रात्रि को कॉम्बिंग गश्त एवं रोड पेट्रोलिंग के दौरान कुठला पुलिस को लमतरा बायपास ब्रिंज के ऊपर मोटर मोटर साइकिल क्रमांक MP21ZA0148 में दो व्यक्ति एक काले रंग का पिट्टू बैग लिये हुए चाका तरफ आते दिखे जिन्हे पुलिस व्दारा रोका कर वाहन चालक का नाम पता और सामान की तालासी ली गईं। जिसमे भूपत पटेल पिता मुन्नी लाल पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 3 नदी के पास बसाडी एवं आनंद पटेल पिता पूनम पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 नदी के पास ग्राम बसाडी थाना बडवारा के पास सें काले रंग के पिटू बैग मे 3 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया जिसकी बाजार मूल्य 45000 रूपया का होना पाया गया। इसी प्रकार गस्त के दौरान पुरैनी ट्रांसपोर्ट नगर मोड मेन में एक व्यक्ति हाथ मे थैला लिये कटनी तरफ आ रहा था जो पुलिस को देखकर घबरा गया। पूछाताछ करने पर ईरू पारधी पिता रामरस पारधी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सुगमा गूढा ललितपुर मोहल्ला थाना रीठी का होना बताया जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 3 किलो 400 ग्राम कीमती 30000 पाया गया। आरोपी ईरू पारधी पिता रामरस पारधी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सुगमा गूढा ललितपुर मोहल्ला थाना रीठी को गिरफ्तार किया ।
काम्बिंग गश्त के दौरान 2 स्थाई वारंट की तामीली एवं 4 गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई तथा आवकारी एक्ट के अंतर्गत 3 कार्यवाहियाँ की गई । गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहाँ सें सभी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!