396 विकास कार्यों में 111 पूर्ण, निगमायुक्त का हाई अलर्ट डेडलाइन मोड में निगम बारिश से पहले हर अधूरा विकास कार्य पूरा करने का आदेश अफसरों की जवाबदेही तय

0

396 विकास कार्यों में 111 पूर्ण, निगमायुक्त का हाई अलर्ट
डेडलाइन मोड में निगम बारिश से पहले हर अधूरा विकास कार्य पूरा करने का आदेश अफसरों की जवाबदेही तय
कटनी।। नगर निगम आयुक्त ने शहर में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराए जाएं। निगमायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में अब किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक अधिकारी अपने स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे। नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर विकास से संबंधित नवीन स्वीकृत 396 कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इनमें से 111 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि शेष कार्य विभिन्न चरणों में प्रगतिरत हैं।
निगमायुक्त ने अप्रारंभ कार्यों, भुगतान, अनुबंध प्रक्रिया एवं दर विश्लेषण से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी बाधाओं को तत्काल दूर कर कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के पहले सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, जल निकासी व्यवस्था और अन्य अधोसंरचना कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में निगमायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने या लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री असित खरे, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, सुनील सिंह, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, जयेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed