बड़ी खबरें

Editor’s Picks

कटनी

वेतन को लेकर आउटसोर्स कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे

शहडोल। जिले के मेडिकल कॉलेज में वेतन न मिलने से समस्याएं झेल रहे आउटसोर्स कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। गुरुवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने भूख हड़ताल में बैठने के पहले मेडिकल कॉलेज के डीन और संबंधित अधिकारियों को लिखित सूचना दी। कर्मचारियों ने अपने दिए पत्र में उल्लेख किया है कि दिसंबर महीने का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नहीं हो पाया है, जिससे परिवार का पालन-पोषण और दैनिक दिनचर्या को चलाने में कठिनाइयों का सामना कर पड़ रहा है। बावजूद सभी कर्मचारी संस्था में निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सही समय पर पेमेंट नहीं हो पाता है और न ही पेमेंट इतना है कि दो चार महीने हम अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। समय पर पेमेंट न आने के कारण पारिवारिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। पहले भी आउटसोर्स कर्मचारी वेतन न मिलने को लेकर विरोध जता चुके हैं। उस समय प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द पेमेंट की दिक्कत दूर हो जाएगी, लेकिन अभी तक पेमेंट नहीं आई, जिसको लेकर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कहना है, अगर जल्द से जल्द संस्था कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो इसकी पूरी की पूरी जिम्मेदारी संस्था की होगी। ************

नर्मदा की परिक्रमा के 89वे दिन उद्गम स्थल अमरकंटक पहुंचे डिजिटल बाबा

Shrisitaram Patel 9977922638 नर्मदा की परिक्रमा के 89वे दिन उद्गम स्थल पहुंचे डिजिटल बाबा दूर-दूर से मिलने आश्रम पहुंचे बाबा...

40 फिट ऊंची निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़कर कलेक्टर किया गुणवत्ता का निरीक्षण

40 फिट ऊंची निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़कर कलेक्टर किया गुणवत्ता का निरीक्षण कटनी- कलेक्टर अवि प्रसाद ने विकासखंड...

हाथों में जब तक रहेगा दम,तब तक लिखते रहेंगे:-हनीफ अजहर 3 हजार से ज्यादा कॉमिक्स की रचना कर चुके रचनाकार हनीफ अजहर ने पत्रकारों से की मुलाकात

हाथों में जब तक रहेगा दम,तब तक लिखते रहेंगे:-हनीफ अजहर 3 हजार से ज्यादा कॉमिक्स की रचना कर चुके रचनाकार...

शासन से आई दो सदस्यीय कायाकल्प टीम ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को परखा,अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्साकर्मियों को दिए निर्देश

शासन से आई दो सदस्यीय कायाकल्प टीम ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को परखा,अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्साकर्मियों को दिए...

You may have missed