गांधीगंज सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 9 अगस्त से होगा पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक
गांधीगंज सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 9 अगस्त से होगा पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक
कटनी। शहर के गांधीगंज स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, गिरिजा पांडे गली में 9 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर एवं क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक में सहभागी बन सकेंगे। आयोजकों के अनुसार रविवार 9 अगस्त को शाम 4 बजे दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सिद्धेश्वर महादेव मंदिर गांधीगंज पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजन में आचार्य इन्द्रमान व्यासी एवं सत्यम महाराज के मार्गदर्शन में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वहीं बुधवार 19 अगस्त को दोपहर 1 बजे से पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजन के लिए सत्यम महाराज एवं हर्षित मिश्रा से संपर्क किया जा सकता है।