पकरिया को प्रधानमंत्री के आगमन से देश में मिली नई पहचान- बुद्धू

0
शहडोल।1 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के तमाम नेता अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में अन्य नागरिक लालपुर पहुंचे थे और इसके साथ ही ग्राम पकरिया के आदिवासी भाई बहनों के साथ बैठ कर उनकी समस्याएं सुनी उनसे देश व ग्राम के वर्तमान हालातों पर चर्चा की ग्राम पंचायत पकरिया में रहने वाले समाजसेवी बुद्धू चौधरी ने शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा , एडीजी डी. सी.सागर , कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य,पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु चंद्र, एसडीएम प्रगति वर्मा, तहसीलदार दीपक पटेल, बुढ़ार जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुद्रिका सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग,वन विभाग, पीएचई, लोक निर्माण,शिक्षाविभाग, स्वास्थ्य विभाग,खेल एवं युवा कल्याण विभाग,जनजातीय कार्य विभाग  एवं नगरीय प्रशासन विभाग का इस पूरे कार्यक्रम के लिए ग्राम पकरिया का चयन करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है साथ ही श्री चौधरी ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री के ग्राम पकरिया में आने से उनके ग्राम को पूरे देश में एक नई पहचान मिली। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को पूरा देश और देश के करोड़ों नागरिक प्रधानमंत्री के यहां आने से ग्राम पकरिया को जान पाए, ग्राम पकरिया का नाम प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में पहुंचाने वाले जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और देश के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति ग्राम पकरिया के समस्त नागरिक आभार व्यक्त करते हैं ग्राम पंचायत की महिला सरपंच तथा महिला उपसरपंच के अलावा अन्य आदिवासी भाई बहनों और बच्चों तथा बुजुर्गों की ओर से प्रधानमंत्री तथा जिला में बैठे वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों का हमें उक्त कार्यक्रम के लिए लगातार एक महीने से सहयोग मिलता रहा इस दौरान न सिर्फ ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई बल्कि गांव की तस्वीर और तकदीर भी बदल गई ग्राम पंचायत के नागरिक जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदा आभारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed