संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अनूपपुर, शहडोल और उमरिया के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

0

 

 

भारत ज्योति विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में बालक-बालिकाओं के बीच मुकाबले, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

अखण्ड प्रताप सिंह की रिपोर्ट 

अनूपपुर। शिक्षा विभाग जिला अनूपपुर के तत्वावधान में सत्र 2026-27 की शालेय संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता भारत ज्योति विद्यालय, के मैदान अनूपपुर में खो-खो के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ी 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने के साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। तीनों जिलों से शामिल होने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए टीम तैयार की जाएगी। इसके माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा

अलग-अलग स्थानों पर होंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय मुकाबलों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता पन्ना में, जबकि 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले सारंगपुर, जिला राजगढ़ में आयोजित होंगे। वहीं, 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रीवा में होगी। ऐसे में संभाग स्तरीय मुकाबले खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर हैं

शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पीटीआई की सहभागिता

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय मॉडल स्कूल अनूपपुर के प्राचार्य एस के परस्ते शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ पीटीआई महेंद्र सिंह बघेल, जिला क्रीड़ा प्रभारी शिक्षा विभाग शहडोल रामरूप पटेल तथा उमरिया से संजय नामदेव, शिव प्रकाश शुक्ला और वसीम खान की सहभागिता है। शहडोल से सुनील, विनय द्विवेदी और लक्ष्मण सोनी सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य खेल प्रशिक्षक भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

अनूपपुर से विनोद कुमार चौधरी, पीटीआई विवेक यादव, मिथिलेश, प्रेम कुमार पांडे, मोनू राठौर, इमरान खान, सलमा बेगम और रहीम खान सहित समस्त पीटीआई प्रतियोगिता के सफल संचालन में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। जिला क्रीड़ा प्रभारी शिक्षा विभाग अनूपपुर खलील कुरैशी के मार्गदर्शन में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम मार्को ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और प्रतिभागी खिलाड़ियों को विशेष शुभकामनाएं दी हैं। प्रतियोगिता से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed