गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गौरेला में प्रभात फेरी एवं महासत्संग का आयोजन
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
_गौरेला पेंड्रा,_: गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के पावन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, गौरेला पेंड्रा द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
प्रभात फेरी मित्तल मोटर्स से प्रारंभ होकर पूरे नगर भ्रमण के बाद पुनः मित्तल मोटर्स पर संपन्न हुई। सत्संग, कीर्तन और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक हो गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक एवं शिक्षक अमित सिंह परिहार ने किया। बड़ी संख्या में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों, शिक्षकों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सायंकाल उसी स्थान मित्तल मोटर्स पर महासत्संग का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।
वर्तमान में हैप्पीनेस सेंटर, गौरेला में हैप्पीनेस प्रोग्राम भी चल रहा है। इस पहल का उद्देश्य गुरुदेव के शांति, आनंद और तनावमुक्त जीवन के संदेश को समुदाय में फैलाना है।
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के शुभ अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार गौरेला पेंड्रा ने मित्तल मोटर्स से नगर भ्रमण करते हुए वापस मित्तल मोटर्स तक प्रभात फेरी निकाली।
सायंकाल मित्तल मोटर्स पर महासत्संग होगा और प्रसाद वितरण किया जाएगा।