मां कल्याणिका विद्यालय की छात्रा यशिता मोटवानी ने हासिल किए 96 प्रतिशत अंक, जिले में किया टॉप डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा का 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
मोहम्मद शाकिब खान, मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, अभिभावकों और जिले का नाम रोशन किया है। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, सारबहरा का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वहीं माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल पेंड्रा की छात्रा यशिता मोटवानी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है।
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा के विद्यार्थियों ने गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में अदिति रामा ने 94 प्रतिशत, आयुष अग्रवाल ने 92.6 प्रतिशत, हरिसम कौर ने 91.2 प्रतिशत, अभिवीर सिंह ने 89.8 प्रतिशत तथा चिरंजीव सलारे ने 88.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
वहीं विज्ञान संकाय में जूही मिश्रा ने 89.2 प्रतिशत, सोफिया परवीन ने 87 प्रतिशत, संजीवनी अग्रवाल ने 86.6 प्रतिशत, प्रबुद्ध सिंह ने 85.8 प्रतिशत तथा अवनि अग्रवाल ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इधर, माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल गौरेला में अध्ययनरत छात्रा यशिता मोटवानी ने बिना किसी ट्यूशन के अपनी मेहनत और लगन के दम पर सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। यशिता की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।