बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई की तैयारी, बैठक में कमीश्नर दिए कार्रवाई के निर्देश, मिशन मोड पर होगी टैक्स वसूली
बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई की तैयारी, बैठक में कमीश्नर दिए कार्रवाई के निर्देश, मिशन मोड पर होगी टैक्स वसूली

कटनी ॥ नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र धाकरे ने कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्त होने में सिर्फ 23 दिन ही बचे हैं, इन बचे दिनों में हमे प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर मिशन मोड पर बकाया संपत्तिकर कर, जलकर, दुकान किराया की वसूली के प्रयास करने होंगे, तब जाकर निर्धारित लक्ष्यों को पूरा किया जा सकेगा। नगर निगम आयुक्त ने जलकर शाखा द्वारा की अब तक की गई वसूली की जानकारी भी ली। उन्होंने जल कर की राशि नहीं जमा करने वालों के नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिए हैं। टैक्स वूसली के लिए गठित की गई टीम को बकायादारों से संपर्क बनाकर बकाया राशि को नगर निगम कोष में जमा कराने के लिए कहा है। बिल्डिंग परमीशन के प्रकरणों पर किसी भी प्रकार की देरी नहीं करने करने के निर्देश भी नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिए हैं। संपत्तिकर की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि बड़े बकायादारों पर कुर्की और तालाबंदी की कार्रवाई कर शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जाए।