शहडोल संभाग में दुग्ध उत्पादन की गतिविधियों को बढ़ावा दें- कमिश्नर

0

राकेश सिंह
शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने शहडोल संभाग में पशुपालन की विपुल संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए संभाग में दुग्ध उत्पादन की गतिविधियों को बढावा देने के निर्देश पशु विभाग के अधिकारियों को दिए है।  कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में पशु पालन के माध्यम से किसानों को अतिरिक्त आय के साधन मुहैया कराए जा सकते है। पशु पालन के लिए शहडोल संभाग में अच्छे संसाधन है।  कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि किसानेां और पशुपालकों को पशु पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाए पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन के गुण सिखाए तथा  किसानों को पशुपालन की गतिविधियों से जोड़े। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित पशुपालन एंव पशु चिकित्सा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक में कमिश्नर ने अधिकारियों केा निर्देश दिए कि बारिष  के सीजन में पशुधन को  होने वाली मौसमी बीमारियों की सतत निगरानी करें तथा किसानों से जीवन्त सम्पर्क स्थापित कर पशुओं का उपचार एवं टीकाकरण करना भी सुनिष्चित  करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहडोल संभाग में पशु चिकित्सालय में समुचित साफ-सफाई एवं पशुओे के बैठने की अच्छी व्यवस्था सुनिष्चित कराए। बैठक में कमिश्नर ने गौशाला निर्माण की प्रगति की जानकारी भी संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग से ली। संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि  शहडोल संभाग में 24 गौशाला निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसमें  14 गौशालाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है,

जिसमें प्रतिस्थापन का कार्य कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि  शहडोल संभाग में पूर्व से संचालित 8 गौशालाए है। उन्होने बताया कि शहडोल संभाग में  पशुधन की ट्रेकिंग का कार्य किया जारहा है तथा  हर पशु का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। शहडोल संभाग में लगभग 14 लाख 65 हजार पशुओं का एफएमडी टीकाकरण किया जाने का लक्ष्य है यह कार्य शहडोल संभाग में तेजी किया जा रहा है। उन्होने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए शहडोल संभाग में 96 गौशालाओं के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। बैठक में कष्मिनर ने आचार्य विद्यासागर, मुर्गी पालन योजना की भी समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त राजस्व शहडोल संभाग श्री दिलीप पाण्डेय, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. जीतेन्द्र सिंह, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग उमरिया श्री एसएमसी शर्मा, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग अनूपपुर डॉ. व्हीपीएस चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!