छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मुहैया करें : कमिश्नर

0

विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

शहडोल। कमिश्नर गोपाल चन्द्र डाड ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शासकीय क्षात्रावासों का सतत निरीक्षण करें और छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया कराएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निराकरण होना चाहिए। उन्होंने सभी कलेक्टरों और अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वो भी समय-समय पर शासकीय छात्रावासों का निरीक्षण करें तथा छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय अधिकारियों को छात्रावासों की मानीटंिरग के लिए प्रभारी नियुक्त करें ताकि छात्रावासो के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सके। कमिश्नर गोपालचन्द्र डाड ने बुधवार को संभाग स्तरीय विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में कमिश्नर ने डीजे एवं बैंड वालों को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने के विषय में जानकारी ली, उन्होंने कहा कि डीजे एवं बैंड वालों से संपर्क करके उन्हें उनकी रुचि एवं सहमति अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही करें,समस्त पुलिस थाना से डीजे वालों की सूची प्राप्त कर उनसे संपर्क करके उन्हें बेहतर वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराएं। बैठक में कमिश्नर ने मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के अंतर्गत बनाये जा रहे खेल मैदानों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के अंतर्गत बनाये गये खेेल मैदानों में खेल गतिविधियां प्रारम्भ करें, युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करें और युवाओं को खेल मैदानों से जोड़े, संभाग के सभी खेल मैदानों में खेल गतिविधियां परिलक्षित होना चाहिए। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि संभाग के सभी पुलिस थानाओं में व्यायाम शालाओं का निर्माण कराएं तथा थाना परिसरों में खेलकूद की गतिविधियां बढा़एं,संभाग के सभी पुलिस थाना परिसरों में खेल गतिविधियां प्रारम्भ होनी चाहिए। बैठक में कमिश्नर ने संभाग में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए पर्यटन समितियों के गठन करने के निर्देश देते हुए कहा कि संभाग में पर्यटन की गतिविधयों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करें तथा बाणसागर में पर्यटन की गतिविधियों को बढाएं, उन्होने कहा कि संभाग में पर्यटन की विपुल संभावनाएं है संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करें। कमिश्नर द्वारा हिरवार जल प्रदाय योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई वहीं सीएमराईज स्कूलों की भी समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेष, उपायुक्त श्रीमती मनीशा पाण्डेय, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव सिंह मरावी, संयुक्त संचालक महिला एंव बाल विकास श्रीमती अंजुलता सिंह, उपायुक्त आदिवाशी विकास श्रीमती ऊषा सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का, लोक निर्माण विभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवाए एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!