पुलिस जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं
पुलिस जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं
कटनी।। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी एवं डीएसपी शिवा पाठक मौजूद रहीं।
जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद, भूमि धोखाधड़ी, महिला अपराध, पैसों के लेन-देन एवं पुलिस सुनवाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और शासन की गाइडलाइन का पालन करने की सलाह भी दी गई।