गौरेला में जल संकट से राहत: चार नए वाटर टैंकर पहुंचे, लोकार्पण सम्पन्न

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नगर गौरेला में व्याप्त जल संकट को देखते हुए नगरपालिका परिषद द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि भीषण गर्मी के दौरान पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे। इसी क्रम में नगर के विभिन्न वार्डों में नलकूप खनन और पानी टंकियों का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे के प्रयासों से जल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चार नए वाटर टैंकर नगर को प्राप्त हुए हैं। इन टैंकरों की मांग पूर्व प्रभारी मंत्री एवं वर्तमान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से उनके गौरेला प्रवास के दौरान की गई थी। मंत्री जायसवाल ने नगर की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल चार वाटर टैंकर स्वीकृत किए थे।

स्वीकृति के बाद आज चारों वाटर टैंकर नगरपालिका परिषद गौरेला पहुंच गए, जिनका नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर नगर हित में लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों ने मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल नगरवासियों को जल संकट से राहत दिलाने में सहायक सिद्ध होगी। वहीं नगरवासियों ने भी मंत्री एवं नगरपालिका अध्यक्ष के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए खुशी जाहिर की है।

नगर में इन टैंकरों के संचालन से अब प्रभावित क्षेत्रों में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed