संजय कुशवाहा बने अभाविप कटनी जिला संयोजक
संजय कुशवाहा बने अभाविप कटनी जिला संयोजक
कटनी।। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महाकोशल प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग रीवा में संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें छात्रहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय युवा कार्यकर्ता संजय कुशवाहा को अभाविप कटनी जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया।
संजय कुशवाहा लंबे समय से विद्यार्थी परिषद के विभिन्न आयामों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने छात्र समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक सुधार, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अभियानों में लगातार योगदान दिया है।
संगठन ने उनके कार्य अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं छात्र हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके जिला संयोजक बनने पर अभाविप कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में छात्र हितों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती देगा।