शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा, साधवानी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव  DEO रजनीश तिवारी ने बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर किया स्वागत

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा, साधवानी में “शाला प्रवेश उत्सव” बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया गया।

 

*कार्यक्रम में उपस्थित DEO रजनीश तिवारी* ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर और फूल भेंट कर स्कूल परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा, “स्कूल आपका दूसरा घर है। यहां खेल-खेल में सीखें, बड़े सपने देखें और मेहनत से उन्हें पूरा करें।”

 

*BEO उपेंद्र सिंह ठाकुर* ने पालकों से अपील की कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

 

*बीआरसी संतोष सोनी* ने शाला की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

 

*नोडल अधिकारी उल्लास आलोक शुक्ला* ने पंद्रह वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से चल रही योजना जिसके तहत उल्लास साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है उसके माध्यम से लोगों को जुड़ने और साक्षर करने पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम में सभी बच्चों को शाला की पाठ्यपुस्तकें और स्कूल यूनिफार्म वितरित की गई और साथ ही बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया।

 

विद्यालय के प्रधान पाठक एवं समस्त स्टाफ ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed