खनिज मुरूम/मिट्टी के अवैध उत्खनन करते 03 जेसीबी समेत खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए 03 ट्रैक्टर वाहन जप्त।

0

कलेक्टर डॉ संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़न दस्ता दल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा जिले के देवराजपारा साधवानी एवं बंधी बचरवार से खनिज मुरूम/मिट्टी के अवैध उत्खनन करते कुल 03 जेसीबी एवं शिल्पाहरी क्षेत्र से खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 03 ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया है । बता दे कि साधवानी के ग्रामवासियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन ट्रोल फ्री नंबर 1076 एवं कलेक्टर महोदय के समक्ष ग्रामीणों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर कलेक्टर महोदय के द्वारा तत्काल खनिज विभाग को जांच करने के आदेश दिए गए थे जिस पर विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए देवराजपारा, सधवानी से 02 और बंधी/ बचरवार क्षेत्र से 01 जेसीबी एवं 03 रेत के ट्रैक्टर वाहन शिलपहरी क्षेत्र से जप्त करके सुरक्षित पुलिस लाइन अमरपुर मे खड़ा किया गया हैं। सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1),(5) एवं 23(क) के तहत कार्यवाही किया जाकर अर्थदंड/समझौता की राशि निर्धारित खनिज मद में जमा कराए जाने के उपरांत ही मय खनिज वाहनों को मुक्त किया जाएगा।

 

कलेक्टर महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिले में कोई भी खनिजों की अवैध गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

कार्यवाही में ये रहे शामिल:- श्री आदित्य मानकर (सहायक खनि अधिकारी), श्री सुजीत कंवर (खनि निरीक्षक), शिवकुमार लहरे (खनिज सिपाही), सतीश साहू (नगर सैनिक) शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed