शिवराजपुर में हुए सेवाभावी कार्य, साईं समिति ने गोद लिया है गांव आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर प्रोटीन व टानिक का वितरण
शिवराजपुर में हुए सेवाभावी कार्य, साईं समिति ने गोद लिया है गांव आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर
प्रोटीन व टानिक का वितरण
कटनी ॥ ग्राम सेवा राम सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सत्य साई सेवा समिति कटनी द्वारा गोद लिए गए ग्राम शिवराजपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें नन्हें मुन्नों की बालविकास क्लास,साईभजन तथा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।मेडिकल कैम्प में मरीजों को रजिस्ट्रेशन के पश्चात डॉ.राजेश आठ्या द्वारा निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया गया। ग्राम की गर्भवती महिलाओं एवं कमजोर बच्चों को साई प्रोटीन व टॉनिक वितरित किया। स्वास्थ्य परीक्षण में 103 मरीजों के वजन तथा ब्लड प्रेशर की जांच के उपरांत निःशुल्क मास्क,फल तथा दवाई का वितरण हुआ। छोटे बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल,श्लोक व कहानी द्वारा ॐ शब्द की उपयोगिता,शिक्षक दिवस का महत्व व शारीरिक सफ़ाई की महत्ता बताते हुए साफ़-सफ़ाई से रहने का प्रण लिया गया।इस अवसर पर बच्चों के चेहरेटॉफी, बिस्किट व फ़ल प्रसाद पाकर खिल उठे। वरिष्ठ भक्तों को पठन हेतु साई साहित्य भी दिया गया। उपरोक्त सेवा कार्यक्रम में ग्रामीण साई भक्तों के अलावा,कटनी समिति के महिला एवं पुरूष सेवादल की उपस्थिति रही।