17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा, निगमायुक्त ने तैयारियां समय पर पूरी करने दिए निर्देश
17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा, निगमायुक्त ने तैयारियां समय पर पूरी करने दिए निर्देश
कटनी। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुसार व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और पात्र नागरिकों को शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लंबित प्रकरण, ई-केवाईसी, संबल, प्रधानमंत्री आवास एवं स्वनिधि योजना, राजस्व वसूली और नामांतरण प्रकरणों की समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने लंबित शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
गणेश महोत्सव को देखते हुए पंडालों, बाजारों, विसर्जन स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर सफाई, प्रकाश, पेयजल और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। वहीं अवैध निर्माण, अवैध कॉलोनियों और फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।