एसपी सुनील कुमार जैन ने की अपराध समीक्षा बैठक, पुलिस पदाधिकारियों को दिया कई आवश्यक निर्देश

0

एसपी सुनील कुमार जैन ने की अपराध समीक्षा बैठक, पुलिस पदाधिकारियों को दिया कई आवश्यक निर्देश

कटनी ॥ पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार को शहरी थाना क्षेत्र एवं शनिवार को ग्रामीण थाना क्षेत्रो की मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नागरिक सुरक्षा को बढ़ाने तथा अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। उन्होंने लंबित आपराधिक मामलों के निपटारा के लिए सभी स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रत्येक गांव में ग्राम रक्षा समिति के गठन की प्रगति की उन्होंने समीक्षा की। उन्होंने ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के माध्यम से समय-समय पर बैठक कर अपराध और अपराधियों की गतिविधियों के बारे में सूचना संग्रह करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान एस.डी.ओ.पी स्लीमनाबाद मोनिका तिवारी, डी.एस.पी अजाक श्री रीतेश कुमार शिव, डी.एस.पी मुख्यालय सुश्री शालिनी परस्ते, एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *