पहाड़ी में 1.10 करोड़ से बन रहा स्टेडियम, क्रिकेट के साथ इंडोर गेम्स की भी होगी सुविधा मुड़वारा विधायक और कलेक्टर ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

0

पहाड़ी में 1.10 करोड़ से बन रहा स्टेडियम, क्रिकेट के साथ इंडोर गेम्स की भी होगी सुविधा
मुड़वारा विधायक और कलेक्टर ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
कटनी। ग्राम पहाड़ी में करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। शनिवार को मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल एवं कलेक्टर आशीष तिवारी ने निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और प्रस्तावित खेल सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ इसे समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टेडियम में किए जा रहे निर्माण कार्य तथा प्रस्तावित सुविधाओं के संबंध में एसडीओ आरईएस अभिषेक त्रिपाठी से जानकारी ली। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और उपलब्ध कराई जाने वाली खेल सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed