जिले मे जमकर लगा हार-जीत का दांव, कोतवाली ग्यारह हजार का जुआ पकड़ाकर सात प्रकरण दर्ज , रीठी पुलिस द्वारा 5 जुआ फडो पर दबिश, बरही मे 7 जुआ फड़ो मे कार्यवाही ,जुआरी गिरफ्तार

0

जिले मे जमकर लगा हार-जीत का दांव, कोतवाली ग्यारह हजार का जुआ पकड़ाकर सात प्रकरण दर्ज ,
रीठी पुलिस द्वारा 5 जुआ फडो पर दबिश, बरही मे 7 जुआ फड़ो मे कार्यवाही ,जुआरी गिरफ्तार

कटनी ॥ ज्यों-ज्यों दीपावली का पर्व नजदीक आता गया त्यों-त्यों पूरे जिले में जगह-जगह जुये के फड़ गुलजार होने लगे है। कितने लोगो पर धन की देवी लक्ष्मी मेहरबान हुयी यह तो नहीं पता, लेकिन ताश के 52 पत्तों के फेर में पड़कर कई घर जरूर बर्बाद हो गये। कोतवाली व जिले के अन्य थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर जुआरियों को दबोच लिया। यूँ तो यह पर्व धन और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस पर्व पर जुआ खेलने की कुप्रथा के चलते कई लोग जमकर जुआ भी खेलते है। यूँ तो कुछ चिन्हित फड़ों पर जुआ वर्ष भर होता है, लेकिन दीपावली पर्व आते ही जगह-जगह जुये की महफिलें सज जाती है। यहाँ जुआरी दिन-रात हार जीत की बाजी लगाते रहते है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जुआरियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली व जिले के अन्य थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर जुआरियों को दबोच लिया है। कोतवाली के थाना प्रभारी अजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि नीरज टाकीज के पास कुछ जुआरी बेखौफ होकर जुआ खेल रहे है। इस सूचना पर उन्होंने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियो में हड़कम्प मच गया और वे इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने घेराबन्दी कर जुआरियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किये।
जानकारी के अनुसार शनिवार को भाईदूज पर पूरे जिले में जुआरियों ने जमकर बावनपरी खेली। पुलिस ने अधिकांश ठिकानों पर दबिश तो दी कोतवाली थाना छेत्र के शहर से लगे लाल ग्राउन्ड , आजाद चौक , नीरज टाकिज के पीछे से पुलिस ने एकमात्र ग्यारह हजार का जुआ पकड़ा। कई जुआरी गिरफ्तार किए गए। वहीं पूरे कोतवाली छेत्र में सात जुए के छोटे प्रकरण दर्ज किए गए। जुआरियों ने पुलिस के सूचनातंत्र को ध्वस्त करते हुए जमकर बावन पत्तों पर दांव लगाया। पुलिस ने फड़ के ठिकानों पर दबिश तो दी, लेकिन अधिकांश स्थानों से जुआरी भागने में कामयाब रहे।

रीठी पुलिस द्वारा 5 जुआ फडो पर दबिश देकर की गई कार्यवाही

दिनांक 5-11-21 को पुलिस थाना रीठी द्वारा अलग अलग टीम बनाकर क्षेत्र में चल रही जुआ फड़ो पर दबिश देकर कार्रवाई की गई जिसमें अलग-अलग स्थानों पर टीम द्वारा दबिश देकर आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत पांच प्रकरण कायम कर कार्यवाही की गई है जिसमें आरोपी .अजय रैदास पिता अम्मू रैदास उम्र 46 साल निवासी देवगांव .आलोक पिता महेश चौक से 48 साल .दीपचंद पिता सोलाब आदिवासी सभी निवासी देवगांव के कब्जे से कुल ₹550 एवं गाड़ी के पीछे खुला मैदान रीठी से आरोपी .अनिकेत नामदेव पिता सुरेश नामदेव 20 साल .हीरा सिंह पिता सत्येंद्र सिंह 28 साल .शिवचरण पिता दुखी यादव 30 साल .संतोष पिता वृंदावन पटेल .राजेंद्र पिता करण सिंह 40 साल सभी निवासी डॉग के कब्जे से ₹1775 रुपए, ग्राम बकलेहटा में आरोपी .कमलेश पिता जगदीश पटेल 33 साल . कैलाश पिता बाला प्रसाद कुशवाहा 37 साल .अनिल पिता राम सुजान कुशवाहा 22 साल सभी निवासी व क्रेटा के कब्जे से 1020 रुपए एवं आरोपी .सुनील पिता राम मिलन पटेल 25 साल निवासी ग्राम बकलेहटा . बद्री पिता भूमिया चौधरी 30 साल निवासी मुहास .सुखचैन पिता भगोना वंशकार 52 साल निवासी ग्राम बकलेहटा के कब्जे से ₹510 एवं ग्राम बक्कल हटा अजीत सिंह के घर के कमरे में आरोपी .अजीत सिंह पिता स्वर्गीय भगत सिंह ठाकुर 50 साल .राम सिंह पिता निरपद सिंह 53 साल .मथुरा पिता भगवत लोधी 42 साल सभी निवासी बकलहता के कब्जे से ₹430 जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग कुल 5 प्रकरण कायम कर कार्रवाई की गई है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश कुमार तिवारी सहायक उपनिरीक्षक केएल कुशवाहा, बाल गोविंद प्रजापति ,नरेंद्र सिंह बघेल ,रमाकांत दुबे ,प्रधान आरक्षक भोले शंकर, जयचंद, भोला गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही

बरही मे 7 जुआ फड़ो मे कार्यवाही

दीपावली के अवसर पर अवैध गतिविधियों पर अंकुस लगाने के निर्देशों के तहत थाना प्रभारी बरही संदीप अयाची के नेतृत्व मे ग्राम बरही से दशरथ वंशकार , रवि वंशकार , कल्लू पठान , नर्मदा , गुप्ता , दिलीप गुप्ता , सुशील सोनी के कब्जे से नगदी 590 रूपये एवं 52 ताश पत्ते ग्राम बिचपुरा से सुशील गुप्ता , मुकेश शर्मा , बहादुर कोल , रामकुमार मिश्रा , लालजी कोल के कब्जे से नगदी 1830 रूपये एवं 52 ताश पत्ते , ग्राम हदरहटा से धर्मेन्द्र गोंड , अरूण कोल , फग्गू कोल के कब्जे से नगदी 820 रूपये एवं 52 ताश पत्ते एवं ग्राम मिढ़की से शेख सुभान , कृष्ण पाल सिंह , प्रदीप बेन , मुकेश कोरी , छोटू उर्फ आबिद , आनंद बेन , सुनील रघुवंशी , उमाशंकर बेन , रितिक गुप्ता , महेन्द्र पाल सिंह , संतोष यादव के कब्जे से कुल रकम 6030 रूपये एवं 52 ताश पत्ते पकड़े गये इस प्रकार 7 प्रकरण जुआ एक्ट के कायम किये जाकर 9500 रूपये रकम जप्त की जाकर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरी . एस . आर . बागरी , उप निरी.बी.जी. चतुर्वेदी , सउनि दिनेश गौतम , प्र . आर . 219 अजय पाठक , आर.क्र .701 विवेक श्रीवास्तव , आर.क्र .679 अवधेश प्रताप सिंह , आर.क्र .562 अखिलेश गर्ग , आर . चालक क्र .18 रोहित सिंह की सक्रिय भूमिका रही हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!