शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टा वितरण की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

0

पेण्ड्रा। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से निवासरत पात्र परिवारों को पट्टा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में मांग की गई कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से निवास कर रहे पात्र लोगों को नियमानुसार पट्टा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें उनके आवासीय अधिकार का लाभ मिल सके और वे सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकें।

 

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री राकेश जालान ने कहा कि पट्टा वितरण होने से वर्षों से अपने घरों में निवास कर रहे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। पट्टा मिलने के बाद पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को इस दिशा में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पात्र लोगों को जल्द से जल्द पट्टा उपलब्ध कराने की पहल करनी चाहिए।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जो लंबे समय से अपने घरों में निवास कर रहे हैं, लेकिन भूमि का पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पट्टा मिलने से इन परिवारों को स्थायित्व मिलेगा और वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अपने पक्के घर का सपना भी पूरा कर सकेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से पात्र हितग्राहियों को शीघ्र पट्टा वितरण करने की मांग की।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, कांग्रेस प्रवक्ता सादिक खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जयदत्त तिवारी, पूर्व पार्षद शाहिद राइन, शारदा चरण पंसारी सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि पात्र परिवारों का सर्वे एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र पट्टा वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को आवास सहित अन्य शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। ‎<This message was edited>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed