विपक्ष ने देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ किया खिलवाड़:-डॉ वाणी अहलूवालिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन प्रस्ताव के संसद में पारित नहीं होने को लेकर पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता ने किया विपक्ष पर तीखा हमला

0

विपक्ष ने देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ किया खिलवाड़:-डॉ वाणी अहलूवालिया
नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन प्रस्ताव के संसद में पारित नहीं होने को लेकर पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता ने किया विपक्ष पर तीखा हमला
कटनी।। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन प्रस्ताव के संसद में पारित नहीं होने को लेकर भाजपा ने आज जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ वाणी अहलूवालिया ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी बनाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक को रोककर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी, विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता संदीप जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन सोगानी, जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सपना सरावगी मौजूद थीं। संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने किया।
डॉ अहलूवालिया ने कहा कि कांग्रेस, डीएमके और उनके सहयोगियों ने न केवल एक विधेयक को रोका, बल्कि करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम था, जिसे राजनीतिक स्वार्थों के कारण रोक दिया गया।
श्रीमती अहलूवालिया ने कहा कि विपक्ष ने एक बार फिर दिखा दिया कि उनके लिए महिला सशक्तिकरण केवल चुनावी नारा है, वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 33 प्रतिशत आरक्षण मांग रही महिलाओं को वंचित रखने पर उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि यह हर उस महिला का अपमान है, जो वर्षों से अपने अधिकार का इंतजार कर रही है। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को रोकने की सोची-समझी रणनीति प्रतीत होती है। यह मुद्दा अब केवल संसद तक सीमित नहीं रहेगा, यह जन-जन का मुद्दा बनेगा। पत्रकार वार्ता को विधायक संदीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने भी संबोधित करते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया एवं कहा कि आने वाले समय मे मातृ शक्ति विपक्षियों को इस अपमान का मुंह तोड़ जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed