वारदात के बाद भागे, लेकिन बच नहीं पाए, तकनीकी साक्ष्यों ने खोला चोरी का राज, कुठला पुलिस ने दो बाल अपचारियों को फैक्ट्री से उड़ाए 75 हजार के 5 मोबाइल के साथ पकड़ा,चोरी कर जबलपुर पहुंचे नाबालिग

0

वारदात के बाद भागे, लेकिन बच नहीं पाए, तकनीकी साक्ष्यों ने खोला चोरी का राज, कुठला पुलिस ने दो बाल अपचारियों को फैक्ट्री से उड़ाए 75 हजार के 5 मोबाइल के साथ पकड़ा,चोरी कर जबलपुर पहुंचे नाबालिग
कटनी। थाना कुठला पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो विधि उल्लंघनकारी बालकों को चिन्हित कर उनके कब्जे से चोरी हुए पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,हिमांशु प्रजापति (21 वर्ष), निवासी सौरपुर थाना पैहलानी जिला बांदा (उत्तर प्रदेश), जो वर्तमान में लमतरा स्थित एक गुटखा फैक्ट्री में कार्यरत हैं, ने थाना कुठला में शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 जून 2026 की रात भोजन के बाद सभी कर्मचारी सो गए थे। सुबह लगभग 5 बजे जागने पर उनके पांच मोबाइल फोन गायब मिले।
शिकायत में बताया गया कि चोरी हुए मोबाइलों में 02 ओप्पो, 02 रियलमी एवं 01 वीवो कंपनी के मोबाइल शामिल थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई गई। साथ ही मौके पर साथ में काम करने वाले दो युवक भी अनुपस्थित मिले, जिससे उन पर संदेह व्यक्त किया गया।,शिकायत के आधार पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 498/26 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर तत्काल जांच प्रारंभ की गई। कुठला पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित सूचना संकलन के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर जबलपुर से दो विधि उल्लंघनकारी बालकों के कब्जे से चोरी हुए सभी पांच मोबाइल बरामद कर लिए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, अजीत मिश्रा, आरक्षक मनोज सिंह सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा हुआ और फरियादी को राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed