रीठी में टीएलएम प्रदर्शनी व मेले का हुआ आयोजन
रीठी में टीएलएम प्रदर्शनी व मेले का हुआ आयोजन

कटनी, रीठी।। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को जनपद शिक्षा केंद्र रीठी में टीएलएम प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया गया।जिसमें करीब इक्कीस प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर टीएलएम का प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की कठिन अवधारणाओं को कैसे सरल बनाया जाए इसको लेकर शिक्षकों ने अपने टी एल एम का प्रदर्शन किया। जिसमें हिंदी, गणित व विज्ञान विषय के टीएलएम शामिल किए गए। गणित के शिक्षकों द्वारा गणित की मूल अवधारणा विज्ञान में सुचालक और कुचालक की पहचान, विद्युत चुंबक ज्यामिति अवधारणा आदि विषय पर टी एल एम बनाए। विज्ञान विषय में कृष्ण कुमार गुप्ता माध्यमिक शाला रीठी प्रथम, लक्ष्मीकांत गर्ग माध्यमिक शाला बिरूहली द्वितीय व तृतीय स्थान पर अशोक दुबे शासकीय माध्यमिक शाला मोहास रहे।इसी प्रकार गणित विषय में कंचन खरे शासकीय प्राथमिक शाला शांति नगर प्रथम, संतोष भालेकर प्राथमिक शिक्षक प्राथमिक शाला खाम द्वितीय व तृतीय स्थान पर सुमंत लाल नामदेव प्राथमिक शाला भिलाई टोला रहे। वहीं हिंदी विषय में प्रथम स्थान विनीत मिश्रा माध्यमिक शाला पिपरिया पारोहा, गुलाब सिंह माध्यमिक शाला द्वितीय स्थान, अजय सोनी प्राथमिक शाला लाल पहाड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजित कार्यक्रम में मात्राओं की समझ आदि विषय पर पीएमएल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में संतोष मिश्रा, संजय दुबे, समीक्षा जैन, श्यामा रंहंगडाले, कुंती छटा रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवी सिंह ठाकुर द्वारा प्रदान किए गए एवं शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि वे अपने विद्यालय की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु टी एल एम का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि बच्चे उसकी अवधारणा को समझ सके। इस अवसर पर बीएससी उमाकांत दुबे, जन शिक्षक विपिन तिवारी, संतोष दुबे, तीरथ सोनी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।