झाड़-फूंक की आड़ में महिला से अश्लील हरकत, ढोंगी बाबा सलाखों के पीछे

0

झाड़-फूंक की आड़ में महिला से अश्लील हरकत, ढोंगी बाबा सलाखों के पीछे
कटनी।। अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक ढोंगी बाबा को माधवनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी कथित बाबा महिला की समस्या दूर करने का झांसा देकर उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करता था। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने थाना माधवनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि शाहपुर निवासी बाबा नुनी दाहिया झाड़-फूंक और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर उसे अपने प्रभाव में लेकर गलत हरकतें करता था। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी द्वारा डराने-धमकाने का भी प्रयास किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया तथा थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 431/26 के तहत धारा 74, 75, 79 एवं 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार तो नहीं बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *