एक एकड़ से अधिक एरिया में बिना अनुमति की गई अवैध प्लाटिंग पर चली जेसीबी, नगर निगम ने की कार्रवाई
एक एकड़ से अधिक एरिया में बिना अनुमति की गई
अवैध प्लाटिंग पर चली जेसीबी, नगर निगम ने की कार्रवाई

कटनी॥ नगर निगम सीमाअन्तर्गत वार्ड नंबर 21 अंबेडकर वार्ड गायत्री नगर में गत शुक्रवार की दोपहर गुमान सिंह ठाकुर गली के अंतिम छोर के आगे अवैध प्लाटिंग पर नगर निगम की जेसीबी चली। यहां पर लगभग एक एकड़ से अधिक एरिया में हुई प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। जेसीबी से प्लाटिंग में पिलर के स्ट्रक्चर, प्लाटाें की चौहद्दी व सड़क को हटाया गया। जानकारी के अनुसार कॉलोनाइजर शेर चौक निवासी अंबर सोनी, रामप्रसाद सोनी ओर रामदास सोनी ने यहां पर बिना अनुमति के प्लाटिंग कर अधिकांश प्लाट बेंच दिए गए हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं पर काम नहीं कराया गया, जबकि प्लाटिंग के लिए पहले नगर निगम अनुज्ञा लेना अनिवार्य होता है। कॉलोनाइजराें के द्वारा मानकों को ताक में रखते हुए प्लाटिंग की गई और लाखों रुपए के राजस्व की क्षति पहुंचाते हुए प्लाटिंग कर लोगाें को अंधेरे में रखकर प्लाट बेचे गए। सूचना पर नगर निगम के द्वारा कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वार्ड प्रभारी इंजीनियर पवन श्रीवास्तव, अतिक्रमण प्रभारी शैलेन्द्र प्यासी, सेवक बर्मन, अभिषेक सिंह की उपस्थिति में की गई। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।