स्मैक बेंच रही थी महिला,कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 

शहडोल। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अवैध नशे के तस्करों, व्यपारियों के विरूद्व पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत कल्याणपुर से दो आरोपियों के कब्जे से स्मैक जप्त की है। 09 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कल्याणपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय के पीछे एक महिला अपने घर से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की पुडिया बनाकर बेचती है। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दबिश देने एवं कार्यवाही करने के लिए विशेष टीम रवाना की गई। उक्त पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर सुमन कुशवाहा के मकान में दबिश दी।
400 मिली ग्राम स्मैक बरामद
पुलिस को दबिश में सुमन कुशवाहा पिता स्व. शोभनाथ कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी कल्याणपुर के कब्जे से 04 पैकेट स्मैक की पुडिया एवं राहुल सोंधिया पिता जगदीश सौंधिया उम्र 22 वर्ष निवासी पाण्डवनगर के कब्जे से 02 पैकेट स्मैक की पुडिया बरामद की गई। उक्त मादक पदार्थ का कुल वजन 400 मिली ग्राम है। जिसकी कुल कीमत 10,000 रूपये है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत मामला कायम कर विवेचना की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इनकी रही भूमिका
उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अजाक मयंक तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक योगेन्द्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक आराधना तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक रजनीश तिवारी, कामता पयासी, विश्वनाथ तिवारी, सूर्यभान सिंह, प्रधान आरक्षक मृगेन्द्र सिंह, अभिमन्यु वर्मा, दिनेश पटेल, महेन्द्र सिंह, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह एवं सौरभ मिश्रा की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!