साइना हिल्स कटनी में हुआ यूथ फेस्टिवल ऑफ कटनी का आयोजन, युवाओं का उमड़ा सैलाब ईश्वर ने जो तुमको सामर्थ्य और संपन्नता दी है वह तुम्हारे खुद के लिए नहीं , जो तुम्हारा समर्थ और संपन्नता है उनके लिए जिनके पास कुछ नहीं- संजय सत्येंद्र पाठक
साइना हिल्स कटनी में हुआ यूथ फेस्टिवल ऑफ कटनी का आयोजन, युवाओं का उमड़ा सैलाब
ईश्वर ने जो तुमको सामर्थ्य और संपन्नता दी है वह तुम्हारे खुद के लिए नहीं , जो तुम्हारा समर्थ और संपन्नता है उनके लिए जिनके पास कुछ नहीं- संजय सत्येंद्र पाठक

कटनी ! हर क्षेत्र में युवा अपना परचम लहराकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। बुजुर्गों का यह दायित्व है कि वे युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें, युवा ही समाज और देश का भविष्य बदल सकते हैं। युवाओं की क्षमताओं का आकलन करके समाज के जिम्मेदार और देश के कर्णधारों को भी सहयोग करना चाहिए इसी उदेश्य को आगे बढ़ाने के लिए विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के द्वारा 5 मार्च को पुत्र यश पाठक के जन्म दिवस के अवसर पर युवा महोत्सव कटनी का आयोजन किया गया ! विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक का मानना है कि युवा पीढ़ी ऊर्जावान है, युवाओं में अपार संभावनाएं दिखाई दे रही है जो कटनी जिले सहित हमारे देश के लिए बहुत ही सुखदाई है ! श्री पाठक का जिले के युवाओं के लिए संदेश है कि युवा अपनी क्षमता को पहचाने और उसका सही दिशा में इस्तेमाल करें। युवाओं की निरंकुश शक्ति को मापना और इसे सही दिशा देना बहुत महत्वपूर्ण है।
यूथ फेस्टिवल ऑफ कटनी में सुप्रसिद्ध गायकों ने दी अपनी प्रस्तुति




पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान विजयराघवगढ़ विधायक संजय सतेन्द्र पाठक के पुत्र यश के जन्मदिवस पर कटनी के सायना हिल्स में आयोजित “यूथ फेस्टिवल ऑफ कटनी” में पंजाबी पॉप सिंगर जस_मानस,सिंगर मधुर_शर्मा,कनाडा में धूम मचाने वाले सिंगर हरमनराज एवं इंडिया आवर्ड विनर फेमस DJ_वायरस ने कटनी नगर सहित जिलेभर से आने वाले युवाओं , युवतियों , फैमिली के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के द्वारा 5 मार्च को अपने पुत्र यश पाठक के जन्म दिवस के अवसर पर युवा महोत्सव कटनी का आगाज किया गया! युवा महोत्सव के दौरान सुप्रसिद्ध गायक के जस मानस ने अपनी उपस्थिति देकर सभी का मन मोह लिया और युवाओं का समां बांधे रखा, वही सुप्रसिद्ध गायक के मधु शर्मा ने अपनी रूहानी आवाज आवाज का जादू बिखेरते हुए बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति दी! युवा महोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुति देने वाले डीजे वायरस ने गानों की ऐसी मधुर तान छेड़ी जो युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया!
तुम्हारा सामर्थ्य और संपन्नता दूसरों के लिए युवाओं के लिए दिया प्रेरणास्पद उद्बोधन
कार्यक्रम के दौरान संजय सत्येंद्र पाठक ने अपने पुत्र यश पाठक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते युवाओं के लिए दिया प्रेरणास्पद उद्बोधन देते हुये कहा कि ईश्वर ने जो तुमको संपन्नता दी है सामर्थता दी है वह तुम्हारे खुद के लिए नहीं है जो तुम्हारा सामर्थ है संपन्नता है उनके लिए है जिनके पास नहीं है तुम मिडियेटर का काम करना है एक पोस्टमैन का काम करना है ईश्वर तुम्हें मनीआर्डर भेजेगा तुम्हें नीचे पहुंचाना है, कभी भी कोई खुशी अकेले मत मनाना कोई खुशी हो , सुख आए, बड़ा दिन हो, अकेले नहीं मनाएंगे हमारे साथ हमारी खुशी में सारा शहर होगा, पूरा शहर खुशियां मनाएगा, हमारा जन्मदिन है हम सबका जन्मदिन मनाएंगे संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि जितना हो सके जीवन में बांटते रहना , लोगों की सेवा करना, गरीबों की सेवा करना कभी भी दरवाजे से कोई खाली हाथ नहीं लौटना चाहिए जो उम्मीद लेकर आए उसकी उम्मीद पूरे करने का प्रयास करना! । जितना सामर्थ हो उससे ज्यादा बढ़ कर कर लो, जितना करोगे ईश्वर उतना ही तुम को देगा तुम्हारा सामर्थ तुम्हारी संपन्नता तुम्हारे लिए नहीं सबके लिए है, सुख में सभी को सहभागी बनाना दूसरों के दुख को अपना मान लेना दूसरों के दुख को दूर करके दूसरों के सुख में अपना सुख महसूस करना इसी शब्दों के साथ ढ़ेर सारा आशीर्वाद प्रदान किया ! कार्यक्रम मे शहर के गणमान्य नागरिक सहित, पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला पाठक, साइना स्कूल की चेयरमैन श्रीमती निधि पाठक, सहित भारी जनसैलाब मौजूद रहा, जिसमे भारी संख्या में युवा वर्ग की उपस्थिति रही !