अनुपपुर जिले के राजनगर में मिला 1 कोरोना पॉजिटिव

0

राजनगर के एक युवक में कोरोना की पुष्टि, 26 मई को मुंबई से आया था वापस

होम क्वॉरंटीन में था युवक, युवक का स्वास्थ्य स्थिर है, कोई लक्षण परिलक्षित नहीं

मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट के बाद, कोविड केयर सेंटर किया गया शिफ़्ट

सुभाष नगर क्षेत्र को बनाया गया कंटेनमेंट ज़ोन

अनुपपुर/शहडोल-ICMR जबलपुर से मंगलवार देर रात्रि आयी 17 रिपोर्ट में से 1 व्यक्ति के कोरोना पॉज़िटिव होने की पुष्टि हुई है। 31 वर्ष का यह युवक 26 मई को अनूपपुर पहुँचा था, जहाँ पर उसकी प्रारम्भिक स्वास्थ्य जाँच की गयी एवं स्वस्थ पाए जाने पर उसे होम क्वॉरंटीन हेतु निर्देशित किया गया। हॉटस्पॉट से आने की वजह से एहतियातन संदर्भित युवक का सैम्पल 31 मई को जाँच हेतु भेजा गया तथा क्वॉरंटीन सेंटर में शिफ़्ट कर दिया गया, जहाँ पर 2 जून रात्रि को प्राप्त रिपोर्ट में युवक के पॉज़िटिव होने की पुष्टि हुई।

रिपोर्ट प्राप्त होते ही व्यक्ति को रात्रि में ही कोविड केयर सेंटर अनूपपुर शिफ़्ट कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ एस॰सी॰ राय ने जानकारी दी है कि व्यक्ति का स्वास्थ्य स्थिर है एवं किसी प्रकार के लक्षण भी नही पाए गए हैं। इस प्रकार अनूपपुर ज़िले में ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव प्रकरण 16 एवं अब तक कुल 19 पॉज़िटिव प्रकरण प्राप्त हो चुके हैं। जिनमे से 3 व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है।

एसडीएम अमन मिश्रा ने बताया कि व्यक्ति के सारे प्राथमिक कॉंटैक्ट की प्राप्त जानकारी अनुसार सम्बंधितों के सैम्पल जाँच हेतु भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम श्री मिश्रा द्वारा राजनगर के सुभाषनगर क्षेत्र को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है एवं स्वास्थ्य दल द्वारा कंटेनमेंट ज़ोन के सभी नागरिकों की स्क्रीनिंग की कार्यवाही ज़ारी है। इस प्रकार अनूपपुर ज़िले में वर्तमान में 5 कंटेनमेंट ज़ोन हैं। पूर्व में बनाए गए 2 कंटेनमेंट ज़ोन को प्रतिबंध से मुक्त किया जा चुका है।

कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने नागरिकों से अपील की है कि घबराएँ नहीं। आपने कहा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अहम है कि संदिग्ध प्रकरण की शीघ्र पहचान हो ताकि सही समय में अंतःक्षेप कर सम्बंधित व्यक्ति एवं क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आपने यह भी कहा कि सभी नागरिक जागरूक एवं सतर्क रहें। अगर उनके घर में बाहर से परिवार जन आए हैं तो होम क्वॉरंटीन के निर्देशों का अनुपालन करने के लिए उन्हें प्रेरित करें, आवश्यक सहयोग प्रदान करें। किसी प्रकार के लक्षण परिलक्षित होने पर तुरंत ज़िला प्रशासन को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!