कौमी एकता का अल्पसंख्यक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया

Ajay Namdev-7610528622
अनूपपुर। 20 नवम्बर  को शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के सभागार में कौमी एकता सप्ताह अंतर्गत द्वितीय दिवस अल्पसंख्यक कल्याण दिवस का दीप-प्रज्वलीत कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रो. परमानंद तिवारी प्राचार्य ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अल्पसंख्यक लोक कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दिया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सरकार ने विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के स्तर को उठाने का भरसक प्रयास किया है इतना ही नहीं भारत सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के समस्याओं के निदान हेतु विशेष रूप से अल्पसंख्यक मंत्रालय की स्थापना भी की है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.आर.एस. वाटे प्राचार्य शा. महाविद्यालय जैतहरी ने अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओं एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. जे.के. संत  ने देश की उन्नति में अल्पसंख्यक समुदाय के सहभागिता पर विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजेश विश्वकर्मा, पुष्पराज वर्मा, डॉ. जे.के. सिंह, डॉ.पी.एस. मलैया, सुरेन्द्र तिवारी, रामाश्रय भारिया, तरन्नुम सरवत, रवीन्द्र चटर्जी सहित संस्था के कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा अल्पसंख्यक कल्याण दिवस का आयोजन समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

You may have missed

error: Content is protected !!