मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन, 118 वारंटी गिरफ्तार
मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन, 118 वारंटी गिरफ्तार
कटनी।। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 23 स्थाई वारंटी और 66 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 118 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 29 जमानती वारंट और 29 समंस तामील किए गए।
पुलिस ने 48 गुंडा बदमाशों, 40 निगरानीशुदा बदमाशों और 11 जिलाबदर अपराधियों का सत्यापन भी किया। अवैध शराब के 16, जुआ एक्ट के 5 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 19 होटल-ढाबों और 12 बैंकों के एटीएम की भी जांच की गई। कटनी पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध व्यक्ति, फरार अपराधी या अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 7049140924 पर देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।