अनूपपुर। मॉडल स्कूल में जूम एप व व्हाट्सएप ग्रुप से हो रही ई-कक्षाएं संचालित

0

मॉडल स्कूल जैतहरी में ई-कक्षाओं का संचालन शुरू
जूम एप्स व व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से हो रही कक्षाएं संचालित


अनूपपुर। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर के निर्देशन में कोरोना संकट के दौरान जहां प्रदेश ही नही पूरे देश के शैक्षिक संस्थान बंद पडे है, अनूपपुर में नये शैक्षणिक सत्र में अध्यापन शुरू करा दिया गया है। हांलाकि ऑनलाइन शुरू की गई नई कक्षाओं का प्रयोग अभी सिर्फ जैतहरी स्थित मॉडल स्कूल में शुरू किया गया है। कलेक्टर ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र के दसवी व बारहवीं की कक्षाएं प्रारंभ करवा दी है। नये प्रयोग के तहत् अब घर बैठे ही ऑनलाइन शिक्षा अर्जित कर रहे है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में मॉडल विद्यालय के प्राचार्य बी.के. दुबे के द्वारा बीते कुछ दिनों से यह नया प्रयोग किया गया है, जिसका सार्थक नतीजे भी सामने आने लगे है।
10 द्रोणाचार्य और डेढ सैकडा छात्र


कक्षा नवमी और ग्यारहवी उत्तीर्ण कर कक्षा दसवी और बारहवी में प्रवेश कर चुके लगभग डेढ सैकडा छात्र-छात्राएं इंटरनेट का उपयोग कर ऑनलाइन ही अपने मोबाइल हेण्डसेट पर घर बैठ पढाई शुरू कर चुके है। प्राचार्य बी.के. दुबे ने इसके लिए सभी शिक्षकों को जूम एप्स के माध्यम से मीटिंग कर यह सुनिश्चत किया कि सभी शिक्षक प्रतिदिन ई कक्षाओं का संचालन करेंगे साथ ही पढाये गये विषयों के दस्तावेज का संधारण भी करेंगे। लगभग एक घंटे चले इस ऑनलाईन मीटिंग में सभी शिक्षकों ने भाग लिया और प्राचार्य के बातों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्णय लेकर वाट्सएप ग्रुप तैयार करने के साथ ही जूम एप्स के माध्यम से कक्षाएं शुरू कर दी है।
प्रारम्भ हुई ई कक्षाएँ


प्रमुख सचिव शिक्षा म.प्र.एवं आयुक्त लोक शिक्षण विभाग के निर्देशानुसार 13 अप्रैल से आनलाइन ई शिक्षण कक्षा पहली से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रारम्भ की जा रही है। उक्त व्यवस्था का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी ले सकें इसलिए विद्यार्थी शिक्षक समूह वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नियमित रूप से विद्यार्थियों एवं अभिभावको से सम्पर्क स्थापित करें। उक्त व्यवस्था को एवं शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए समस्त संकुलों एवं हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी प्राचार्यों को जूम एप के माध्यम से वीसी में आवश्यक निर्देश दिए गए।
निर्धन बच्चों का होगा रिचार्ज


विद्यार्थियों को ग्रुप में जोडकर तथा प्रारम्भ हो रही कक्षाओं की जानकारी भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में देना होगा। इसके साथ ही विषय शिक्षकों को उस दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस हेतु 30 अप्रैल तक अतिथि शिक्षकों की सेवाएं ली जा सकती है। उत्कृष्ट तथा माडल विद्यालयों के प्राचार्य को स्थानीय केबल के माध्यम से विमर्श पोर्टल से जिले के ग्रुप से टीचिंग मटेरियल सीडी तैयार कर चलाए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त के निर्दशानुसार अति निर्धन बच्चों का चिन्हांकन कर नेट पैक का रिचार्ज एसएमडीसी में उपलब्ध राशि से कराए जाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं, इस सम्बंध में सम्बंधित विद्यार्थियों का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!