मोटरसाइकिल व डम्फर की टक्कर में 1 की मौके पर मौत 2 घायल

0

संतोष कुमार केवट

अनूपपुर। कोतमा थाना अंतर्गत छूल्हा व सद्दी के बीच डम्फर की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार को ठोकर लगने से मनोहर पाव पिता कुन्नू पाव उम्र 65 वर्ष निवासी कोलमी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार लोग अपनी ग्लेमर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जे-6448 से शनिवार को जैतबहरा दवा लेने के लिए जा रहे थे जहां शाम लगभग 7 बजे छुल्हा व सड्डी के बीच गिट्टी लोड डम्फर से एक्सीडेंट होने पर घटना घटित हुई वही घटना स्थल से डम्फर चालक वाहन लेकर फरार हो गया घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगते ही मौके में पहुंचे ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तत्काल 108 व कोतमा थाने में दी गई जिसमें मौके पर पहुंचे 108 व पुलिसकर्मियों के द्वारा घायलों को कोतमा शाशकिय हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया घटना में घायल अकालू पाव पिता बुधू पाव उम्र 52 वर्ष निवासी सड्डी को अनूपपुर में ही रखा गया है, लेकिन हीरालाल पाव पिता दादूराम पाव उम्र 30 वर्ष निवासी पेजहाटोला के सर में गंभीर चोट लगने से हालत ज्यादा खराब होने पर शहडोल हॉस्पिटल रेफर किया गया जहाँ से डॉक्टर द्वारा चेक करने के उपरांत हीरालाल को जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed