बिजुरी थाना क्षेत्र में 22 हजार 400 नगदी सहित 15 जुआरी गिरफ्तार

0

बिजुरी थाना क्षेत्र में 22 हजार 400 नगदी सहित 15 जुआरी गिरफ्तार

 

अनूपपुर। जिले के बिजुरी थाना में नवागत थाना प्रभारी के द्वारा अपनी सूझ बूझ के साथ बडी सर्तकता बर्रते हुए बिजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी के नर्सरी में चल रहें बावन परी हार जीत की बाजी लगाते हुए जुएं फड में दबिश देकर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से रूपये और तास के पत्ते मोटर साइकिल सहित एक लाख बासट हजार चार सौ रूपये के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट कायम किया गया।

सोशल मीडिया में चल रही थी खबर

पुलिस अधीक्षक अनिल सोलंकी के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में थाना प्रभारी बिजली सुमित कौशिक की अगुवाई में सहयोगी कमलेश तिवारी, विनोद नाहर, सुनील मिश्रा, मनोज उपाध्याय, अनिल मरावी, रविंद्र बुंदेला, मनोज मींज, सूर्यभान सिंह के द्वारा ग्राम कोठी में नर्सरी के पास छापामार कार्यवाही की गई, अलग-अलग फड़ में 15 जुआरियों को पकड़ा गया, जिनमें विजय कुमार पिता राम प्रसाद केवट उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कोठी, रोहित वर्मा पिता भैया लाल वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कोठी, रामू शर्मा पिता राजेंद्र शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कोठी, बब्बू साहू पिता सोनवा साहू उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम कोठी, अशोक पिता अवधेश कुमार रस्तोगी उम्र 56 वर्ष निवासी कोठी, रामप्यारे केवट पिता तीरथ प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कोठी, अनिल ताम्रकार पिता स्वर्गीय बाबूलाल ताम्रकार उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम कोठी, लल्लन सोनी पिता स्वर्गीय भीमसेन सोनी उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कोठी, शिवप्रसाद रौतेल पिता जीवन लाल उम्र 32 वर्ष निवासी है कि छुलहा, राजेश केवट पिता बुद्धसेन की उम्र 24 वर्ष निवासी क्योटार, विजय कुमार रस्तोगी पिता ब्रजेश कुमार रस्तोगी उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम कोठी, सरमन साहू पिता बद्री प्रसाद साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम छुलहा, गणेश के पिता संतोष केवट उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कोठी, मनीष साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 23 वर्ष निवासी छुलहा, जयप्रकाश रजक पिता राम रतन रजक उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी, जो मोमबत्ती के पर्याप्त प्रकाश में ताश पत्तों के माध्यम से जुआ का फड लगाकर हार जीत का जुआ खेलते पकड़े गए, जिनके पास से कुल नगदी रकम ₹22400 एवं ताश के 52 पत्ते की 4 गड्डियों तथा घटनास्थल से तीन मोटरसाइकिल कीमत ₹ 162000 नमस्ते सहित 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, धारा 13 जुआ एक्ट का कायम किया जा कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!